• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, October 22, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

West singhbhum school annual function : चक्रधरपुर लिटिल पर्ल्स स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से आयोजित, नन्हे-मुन्ने बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने सबका मन मोहा, मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : गुरुवार को चक्रधरपुर मंडल रेल मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में चक्रधरपुर लिटिल पर्ल्स स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया. समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आकर्षक एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीआरएम की धर्मपत्नी सह सर्वो अध्यक्ष डॉ निक्की हुरिया, सीएमएस की धर्मपत्नी लोपामुद्रा मिश्रा तथा विद्यालय की सचिव भारती मीना ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया, जिसके बाद बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ. यूकेजी-ई के बच्चों ने स्वागत नृत्य से कार्यक्रम की शानदार शुरुआत की. विद्यालय की प्रिंसिपल अलका बोस ने आगत अतिथियों का स्वागत किया. (नीचे भी पढ़ें)

प्ले ग्रुप के बच्चों ने “ऑन द ब्राइट डे”, नर्सरी-डी के विद्यार्थियों ने “बेस्ट डे ऑफ माय लाइफ”, नर्सरी-ए ने “नो नो नो” तथा नर्सरी-बी ने “चोको चोको” पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया. एलकेजी-ए एवं बी के विद्यार्थियों ने राजस्थानी लोक नृत्य से सांस्कृतिक रंग बिखेरा, जबकि यूकेजी के विद्यार्थियों ने “बॉक्स ऑफ इमोशन” प्रस्तुति से भावनात्मक संदेश दिया. एलकेजी-सी एवं डी के बच्चों ने नागपुरी लोक नृत्य प्रस्तुत कर स्थानीय संस्कृति की झलक दिखाई. ज्ञानपथ के विद्यार्थियों ने “फ्रेंड्स आर माय फ्रेंड” पर प्रस्तुति दी, वहीं एलकेजी-ई एवं एफ के बच्चों ने पंजाबी डांस से माहौल को और आकर्षक बना दिया. यूकेजी-सी एवं डी के बच्चों ने “गुश्ताख दिल तेरे लिए” गीत पर नृत्य कर खूब तालियां बटोरीं. (नीचे भी पढ़ें)

समारोह के दौरान वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पुरस्कार वितरण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ. यूकेजी-ए के देवांश चौधरी, पल्लवी कुमारी, असरा फातिमा; यूकेजी-बी के हर्षिता महतो, अनुश्री देउरी, प्रसून्न तिर्की; यूकेजी-सी के निशांत मुर्मू, माहिरा मेहरीन, एन ललिथा प्रसन्न; यूकेजी-डी के अंजली वीर, भूमिका कुमारी, प्रिंस राज, यूकेजी-ई के आरुषी गुप्ता, चिरंजीव कुमार, धर्म सिंह सुंडी तथा ज्ञानपीठ के मुस्कान प्रधान, आरोही बारला और कृतिका प्रधान को अतिथियों के हाथों सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

मुख्य अतिथि डॉ निक्की हुरिया ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं, बल्कि वह बच्चों के सर्वांगीण विकास का माध्यम है. उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और संस्कार को जीवन का आधार बनाने की सलाह दी. अंत में उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय की निरंतर प्रगति के लिए शुभकामनाएं दीं.

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Jamshedpur sad news : झामुमो नेता मोहन कर्मकार की पत्नी माया कर्मकार पंचतत्व में विलीन, अंत्येष्ठी और अंतिम यात्रा में हर दल, समुदाय और समाज के लोगों ने हिस्सा लेकर दी श्रद्धांजलि
खबर

Jamshedpur sad news : झामुमो नेता मोहन कर्मकार की पत्नी माया कर्मकार पंचतत्व में विलीन, अंत्येष्ठी और अंतिम यात्रा में हर दल, समुदाय और समाज के लोगों ने हिस्सा लेकर दी श्रद्धांजलि

October 22, 2026
Jamshedpur FTS- बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा का मेगा थिएटर हास्य नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड्स’ का मंचन 24 अक्टूबर को
खबर

Jamshedpur FTS- बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा का मेगा थिएटर हास्य नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड्स’ का मंचन 24 अक्टूबर को

October 22, 2026
jharkhand ranchi golden bharat expo-रांची में तीन दिवसीय स्वर्णिम भारत एक्सपो का शुभारंभ,विकसित भारत 2047 तक का संकल्प, राज्यपाल संतोष गंगवार, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू रहे मौजूद

Next Post

Jamshedpur karni sena : भुइयांडीह में उत्साह पूर्वक मना जमशेदपुर क्षत्रिय करणी सेना का स्थापना दिवस, समारोह में मूल्यों की रक्षा के प्रति जताई गई प्रतिबद्धता

Jugsalai marwari sammelan- मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा का होली मिलन समारोह एक मार्च को

jamshedpur manipal tata medical college visit of president : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बारीडीह मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में लगाया पेड़, बच्चों के एक सवाल ने उनको किया भावुक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur FTS- बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा का मेगा थिएटर हास्य नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड्स’ का मंचन 24 अक्टूबर को

jharkhand ranchi golden bharat expo-रांची में तीन दिवसीय स्वर्णिम भारत एक्सपो का शुभारंभ,विकसित भारत 2047 तक का संकल्प, राज्यपाल संतोष गंगवार, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू रहे मौजूद

Tatanagar visit of rail drm : टाटानगर स्टेशन पर डीआरएम तरुण हुरिया ने सुनी यात्रियों की समस्याएं, चला स्वच्छता अभियान, जल्द चलेंगी दो नई ट्रेनें, नया स्टेशन भी बनेगा

India-NewZealand T20-पहले टी-20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया, नमन धीर की शानदार बल्लेबाजी

Tatanagar railway civil defence : रेलवे ट्रैक पर हाथियों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को लेकर 286 लोको पायलटों को दिया गया प्रशिक्षण, टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने इलेक्ट्रिक लोको पायलट ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित किया एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur FTS- बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा का मेगा थिएटर हास्य नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड्स’ का मंचन 24 अक्टूबर को

jharkhand ranchi golden bharat expo-रांची में तीन दिवसीय स्वर्णिम भारत एक्सपो का शुभारंभ,विकसित भारत 2047 तक का संकल्प, राज्यपाल संतोष गंगवार, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू रहे मौजूद

Tatanagar visit of rail drm : टाटानगर स्टेशन पर डीआरएम तरुण हुरिया ने सुनी यात्रियों की समस्याएं, चला स्वच्छता अभियान, जल्द चलेंगी दो नई ट्रेनें, नया स्टेशन भी बनेगा

India-NewZealand T20-पहले टी-20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया, नमन धीर की शानदार बल्लेबाजी

Tatanagar railway civil defence : रेलवे ट्रैक पर हाथियों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को लेकर 286 लोको पायलटों को दिया गया प्रशिक्षण, टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने इलेक्ट्रिक लोको पायलट ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित किया एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

Saraikela police action : सरायकेला में पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, चाकू और ईंट बरामद

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News