जमशेदपुर: मारवाड़ी युवा मंच (मायुमं) जमशेदपुर शाखा द्धारा होली के उल्लासमय पर्व पर शहरवासियों के लिए हंसी, व्यंग्य और ठहाकों की अनूठी सौगात लेकर आ रहा है. संस्था द्वारा 3 मार्च मंगलवार को भव्य हास्य कवि सम्मेलन हास्य तरंग ठहाकों की एक संध्या का आयोजन किया जा रहा है. यह भव्य आयोजन कुसुम कमानी प्रेक्षागृह, नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल प्रांगण, बिष्टुपुर में आयोजित होगा. इसमें प्रवेश निःशुल्क है पर पास द्वारा होगा. (नीचे भी पढ़े)

इस विशेष संध्या में देश के विभिन्न प्रांतों से पधार रहे सुप्रसिद्ध एवं मंचों के लोकप्रिय कवि अपनी दमदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे. कार्यक्रम में जबलपुर से ख्यातिलब्ध कवि सुदीप भोला, उदयपुर से ओजस्वी कवि राव अजातशत्रु, दिल्ली से चर्चित हास्य कवि विनोद पाल, उन्नाव से लोकप्रिय कवि स्वयं श्रीवास्तव तथा दिल्ली से सुप्रसिद्ध कवयित्री खुशबु शर्मा अपनी हास्य, व्यंग्य एवं समसामयिक रचनाओं के माध्यम से वातावरण को ठहाकों से गुंजायमान करेंगे. कार्यक्रम के निदेशक मंडली में अशोक गोयल, अभिषेक अग्रवाल (गोल्डी), सुरेश शर्मा (लिप्पू), अश्विनी कुमार अग्रवाल जिनके मार्गदर्शन में संपूर्ण तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. (नीचे भी पढ़े)
इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में विकास शर्मा, हेमंत गुप्ता, हेमंत हर्ष अग्रवाल, उत्तम शर्मा, अनुप शर्मा, प्रकाश बजाज, शशांक भालोटिया, रविशंकर सोनी, नीरज शर्मा, जितेश अग्रवाल, पंकज शर्मा, मयूर संघी, चेतन गर्ग, आशीष अग्रवाल, राजकुमार मित्तल, अमर गणेरीवाल, कौशल नागलिया, सौरव अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, नितिन बरवालिया, हर्ष अग्रवाल राम सहित समस्त सदस्य जुटे हुए हैं. संस्था ने समस्त शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार एवं मित्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य हास्य संध्या का आनंद लें और होली के इस पर्व को हंसी और उल्लास के रंगों से सराबोर करें.







