जमशेदपुर : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता को लेकर चल रहे विवाद के बीच अध्यक्ष संजीव चौधरी ने बुधवार को ऑफिस बियररों की मीटिंग की. जमशेदपुर के टाटा स्टील के चमरिया गेस्ट हाउस में हुई इस मीटिंग में कई मुद्दे पर चर्चा हुई. इस मीटिंग में अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु चौधरी, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)
इसमें वेज रिवीजन को लेकर यूनियन पदाधिकारियों ने अध्यक्ष से कहा कि सारी समस्या का निराकरण को लेकर जल्द से जल्द एनामॉलीज कमेटी (निराकरण कमेटी) का गट़ किया जाये. जितने भी प्वाइंट अब तक आये है, उन बातों का सामाधान उसी मीटिंग में की जाये. बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने कहा कि अगस्त माह खत्म होने वाला है, जिस कारण बोनस का वार्ता भी शुरू करना चाहिए और कर्मचारियों के लिए एक सम्मानजनक बोनस समझौता करना चाहिए. उपस्थित पदाधिकारियों ने यूनियन के कर्मचारियों का वेज रिवीजन, जो बहुत दिनों से लंबित है, उसे शीघ्र करना चाहिए ताकि यूनियन के कर्मचारियों को भी लाभ मिल सके.




