जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग में सोमवार, 2 मार्च को ‘होली रे’ उत्सव मनाया गया. इस दौरान पूरी छात्राओं एवं अध्यापिकाओं पर होली का रंग छाया रहा. (नीचे भी पढ़ें)

आयोजन में विभाग की छात्राओं ने संगीत की धुनों से सराबोर होकर होली का समां बांध दिया. सफेद पोशाक पहने छात्राओं ने अपने ऊर्जावान नृत्यों और बॉलीवुड के सदाबहार गानों पर नृत्य कर पूरे माहौल को मंत्रमुग्ध कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)

विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग के संकाय सदस्यों ने भी छात्राओं उत्साह बढ़ाया. उन्होंने छात्राओं को मिठाइयां भेंट कीं और खुशनुमा वातावरण का पूरा आनंद लिया.







