गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र के राजाबासा गांव में आयोजित 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन में घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन शामिल हुए. विधायक ने राधा कृष्ण को प्रणाम कर क्षेत्रवासियों के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना की. विधायक ने कहा कि गांवों में हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ का आयोजन गौरव की बात है. (नीचे भी पढ़े)
हरि कीर्तन से गांव में सुख समृद्धि, खुशहाली व विकास के साथ भाईचारा बना रहता है. वहीं गुरुवार को महंत विदाई के साथ हरिनाम संकीर्तन का समापन हो गया. इस दौरान छह कीर्तन मंडलियों ने लगातार दिन रात हरिनाम संकीर्तन किया. अंतिम दिन महाभोग का वितरण किया ग







