जमशेदपुर : कदमा के शास्त्रीनगर स्थित श्री राधा कृष्ण जगन्नाथ मंदिर में इस वर्ष होली से पहले तथा बाद पवित्र दोल उत्सव धूम-धाम के साथ मनाया गया. ओडिशा संस्कृति के अनुसार 20 वर्ष बाद फिर से दोल भगवान द्वय को विमान में बैठा कर कंधे से उठा कर श्रद्धालु सभी ओडिशावासी भक्तों के घर निमंत्रण पर गए. तीन दिन में करीब 60 भक्तों के घर भगवान ने भोग ग्रहण किया. भगवान के विमान के साथ कीर्तन करते हुए 50 के करीब भक्त चल रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)
अंतिम दिन भगवान की पूरे कदमा में नगर परिक्रमा कराई गई. पुरुषों के साथ-साथ अनेक महिलाओं ने भी भक्ति में झूम-झूम कर नृत्य किया. अंत में भगवान के मंदिर लौटने के बाद विधि विधान के अनुसार भगवान का अग्नि के चारों तरफ फेरा लगाया गया और सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर पर चारों दिन श्री राधा कृष्ण, जगन्नाथ मंदिर के अध्यक्ष – डॉ एके. प्रुष्टि, सचिव सुकांत दास, सीफन मोहंती, प्रदीप कुमार दास, हिना महापात्र, संजीव सामल, बीरेन मोहंती, सुमंत पात्रो, सुदर्शन साहू, मिताली महापात्र, जूली दास, मीना मोहंती, तथा अन्य सैकड़ों भक्तों ने अपने पूरे परिवार के साथ शिरकत की.







