• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, August 3, 2026
34 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Bihar politics update : बिहार में सियासी तूफान बाकी, आंकड़े बताते हैं कि अगर जोड़ घटाव हुआ तो बढ़ेगा राजनीतिक संकट, जानें कैसा है बिहार का यह अंकगणित

Bihar politics update : बिहार में सियासी तूफान बाकी, आंकड़े बताते हैं कि अगर जोड़ घटाव हुआ तो बढ़ेगा राजनीतिक संकट, जानें कैसा है बिहार का यह अंकगणित
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ‘स्वेच्छा से’ राज्यसभा जाने की घोषणा के बाद उनके जदयू कार्यकर्ताओं का शुरू हुआ बवाल फिलहाल थम गया है, किन्तु पार्टी के अंदर व्याप्त निस्तब्धता, पता नहीं क्यों, बड़े तूफान से पूर्व की डरावनी शांति जैसी महसूस हो रही है. प्रदेश में नयी सरकार के गठन को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है, किन्तु अंदरखाने से आ रही खबरों की मानें तो दूसरी पारी में मुख्यमंत्री भाजपा का ही होगा. हालांकि भाजपा में कौन संभालेगा प्रदेश की कमान, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है, लैकिन कई नाम हवा में तैर रहे हैं, और उन नामधारी नेताओं के समर्थक लॉबीइंग में जुट भी चुके हैं अपनी-अपनी तरह से. खबर यह भी आ रही है के भाजपा एवं जदयू के बीच पदों की अदला-बदली पर सहमति बन गई है, यानी नीतीश सरकार में जिन विभागों की जिम्मेवारी जदयू के मंत्रियों के पास थी, वे सभी विभाग नयी सरकार में भाजपा कोटे के मंत्रियों को सौंप दिये जाएंगे. इसके स्थान पर भाजपा कोटे के मंत्रियों के पास जितने विभाग थे, उन सभी विभागों की जिम्मेवारी जदयू कोटे के मंत्रियों को सौंप दी जाएगी. नीतीश सरकार में उप मुख्यमंत्री भाजपा के थे तो नयी सरकार में उप मुख्यमंत्री का पद जदयू के कोटे में चला जाएगा. हालांकि इसकी भी अब तक आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है.(नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

खैर, यह तो है राज्य में सत्ता परिवर्तन का सामान्य फॉर्मूला, जिसको लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं, किन्तु सूत्र एनडीए की इन दोनों ही पार्टियों में अंदरखाने कुछ और जोड़-घटाव की आहट भी राजनीतिक विश्लेषक सुनने कोशिश कर रहे हैं. राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता, तेजस्वी यादव इसकी आशंका पहले ही जता चुके हैं कि भाजपा ने जदयू से आजाद होने का फॉर्मूला तैयार कर लिया है और नीतीश कुमार उसके इस प्लान के शिकार भी हो चुके हैं. कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार के दिल्ली जाने के बाद प्रदेश में पार्टी का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर आने के बाद जदयू कार्यकर्ताओं के हंगामे के दौरान पार्टी के जिन नेताओं के खिलाफ नारे लगे, इस आहट के पीछे उन नेताओं को ही जिम्मेवार बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि उन नेताओं की भाजपा के साथ बढ़ी नजदीकियों से इन कयासों को और हवा मिल रही है. बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार के दिल्ली जाने के बाद पार्टी में फूट पड़ सकती है और पार्टी विधायकों का एक बड़ा हिस्सा खुद को अलग घोषित कर भाजपा में भी जा सकता है. अगर बिहार एनडीए से जदयू अलग हो जाए एनडीए के बाकी घटक दलों के विधायकों की संख्या बहुमत से करीब पांच-छह कम रह जाएगी. नीतीश कुमार के समर्थन में हंगामा करने वाले जदयू कार्यकर्ताओं के पीछे खड़े पार्टी विधायक प्रभावी रहे तो वर्तमान एनडीए सरकार के अल्पमत में आ जाएगी और राजद विधायक दल के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के साथ जिस अंदाज में अन्याय होने की बात कही, उससे उनके ऐसे ही मौके के इंतजार की बात कही जा रही है, ताकि एनडीए सरकार को सत्ता से दूर करने की कल्पना साकार हो सके. (नीचे भी पढ़ें)

विधानसभा में दलीय स्थिति पर ध्यान दें तो जदयू एवं वर्तमान विपक्षी सारे दलों के एकजुट होने की स्थिति में ऐसा होना असंभव भी नहीं होगा. किन्तु पटना में राजनीति के जानकार बताते हैं कि भाजपा भी इस आशंका से पूरी तरह वाकिफ है और उसके अंदरखाने इससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार होने की बात भी बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि ऐसी स्थिति आने से पूर्व ही जदयू में विद्रोह हो सकता है और जदयू विधायकों का एक वर्ग खुद को अलग कर भाजपा के साथ होकर सरकार में शामिल हो सकता है. हालांकि जदयू के बागियों के लिए ऐसा कर पाना बहुत आसान नहीं होगा. विधानसभा में जदयू के कुल 85 सदस्यों के विधायक दल से अलग होने के लिए कम से कम 66.66 फीसदी (लगभग 57) विधायकों को एकजुट करना बहुत आसान नहीं होगा. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राजनीति असंभव को संभव बनाने का ही खेल है, और भाजपा इस खेल की माहिर खिलाड़ी बन चुकी है. जानकार बता रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह की जोड़ी बिहार में बिसात बिछा चुके हैं और उनके मोहरे अपने काम में जुट भी चुके हैं.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur excise action : जमशेदपुर में नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उदभेदन, 88 लीटर तैयार नकली विदेशी शराब सहित भारी मात्रा में सामग्री जब्त
खबर

Jamshedpur excise action : जमशेदपुर में नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उदभेदन, 88 लीटर तैयार नकली विदेशी शराब सहित भारी मात्रा में सामग्री जब्त

August 3, 2026
Jamshedpur burmamines firing : बर्मामाइंस में हुई फायरिंग के बाद पुलिस खोखा चुनने पहुंची, 11 खोखा मिला, युवक को लगी है 3 गोली, कोलकाता रेफर, देखिये – video
खबर

Jamshedpur burmamines firing : बर्मामाइंस में हुई फायरिंग के बाद पुलिस खोखा चुनने पहुंची, 11 खोखा मिला, युवक को लगी है 3 गोली, कोलकाता रेफर, देखिये – video

August 3, 2026
Jamshedpur dr anurag’s book released  : डॉ अनुराग की पुस्तक द ह्यूमन वार्ड का हुआ समारोह पूर्वक विमोचन, वक्ताओं ने पुस्तक की महत्ता को किया रेखांकित
खबर

Jamshedpur dr anurag’s book released  : डॉ अनुराग की पुस्तक द ह्यूमन वार्ड का हुआ समारोह पूर्वक विमोचन, वक्ताओं ने पुस्तक की महत्ता को किया रेखांकित

August 2, 2026
Next Post
Horoscope Know Your Day Saturday 7th march 2026 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 7 मार्च 2026

Horoscope Know Your Day Saturday 7th march 2026 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 7 मार्च 2026

jamshedpur proud- टेल्को हिलटॉप स्कूल की तपस्या चटर्जी ने जूनियर मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में जीता ‘सोशल मीडिया स्टार’ का खिताब, स्कूल के साथ परिजन गौरवांवित, चिकित्सक बन समाजसेवा करेगी तपस्या

jamshedpur proud- टेल्को हिलटॉप स्कूल की तपस्या चटर्जी ने जूनियर मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में जीता ‘सोशल मीडिया स्टार’ का खिताब, स्कूल के साथ परिजन गौरवांवित, चिकित्सक बन समाजसेवा करेगी तपस्या

bihar jdu meeting- जदयू की बैठक में बनी आम सहमति, नीतीश के बेटे निशांत सक्रिय राजनीति में रखेंगे कदम, जदयू की सदस्यता शनिवार को करेंगे ग्रहण

bihar jdu meeting- जदयू की बैठक में बनी आम सहमति, नीतीश के बेटे निशांत सक्रिय राजनीति में रखेंगे कदम, जदयू की सदस्यता शनिवार को करेंगे ग्रहण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur accident : बर्मामाइंस में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत

Singhbhum chamber : झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

Horoscope Know Your Day Sunday-2nd August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 2 अगस्त 2026

Jamshedpur accident : कमलपुर के मेन रोड पर दो मोटरसाइकिल में टक्कर, दो गंभीर

Jamshedpur lady injured in road accident : चेपापुल के पास सड़क हादसे में महिला घायल, टीएमएच में की गई भर्ती, कार चालक महिला उठाएगा महिला के इलाज का खर्च

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur accident : बर्मामाइंस में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत

Singhbhum chamber : झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

Jamshedpur accident : कमलपुर के मेन रोड पर दो मोटरसाइकिल में टक्कर, दो गंभीर

Jamshedpur lady injured in road accident : चेपापुल के पास सड़क हादसे में महिला घायल, टीएमएच में की गई भर्ती, कार चालक महिला उठाएगा महिला के इलाज का खर्च

Jamshedpur excise raid : जमशेदपुर उत्पाद विभाग की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 290 लीटर चुलाई शराब जब्त, एक गिरफ्तार

jharkhand police big success : झारखंड की वांछित मानव तस्कर दिल्ली से गिरफ्तार, खूंटी की एक पीड़िता का किया गया रेस्क्यू, चाईबासा पुलिस, दिल्ली पुलिस और एनजीओ की संयुक्त कार्रवाई

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News