रामगोपाल जेना/चाईबासा : चाईबासा नगर परिषद चुनाव 2026 में वार्ड संख्या 17 छोटा नीमड़ीह के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद मुकेश कुमार योगी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चाईबासा नगर मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. योगी ने अपने पद से इस्तीफा देने की जानकारी पार्टी को दे दी है. हालांकि इस्तीफे के पीछे के कारणों की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है. मुकेश कुमार योगी के इस्तीफे के बाद चाईबासा की स्थानीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है और राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं.







