जमशेदपुर : बिहार के बक्सर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और पूर्व आईपीएस अधिकारी आनन्द मिश्रा का किसी निजी कार्य से जमशेदपुर आगमन हुआ. इस अवसर पर जमशेदपुर परिसदन में भाजपा बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पाण्डेय द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ और अंग वस्त्र देकर हम लोगों ने सम्मानित किया. उनसे शिष्टाचार मुलाकात कर उनका स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला. उनसे विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा भी हुई.







