मेदिनीनगर (पलामू) : जिला मुख्यालय के निकटवर्ती नवाबाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा गांव निवासी संजय मेहता की पत्नी व आंगनबाड़ी सेविका सुनीता देवी (50) की बुधवार को अचानक पेट में तेज दर्द होने के बाद मौत हो गई. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, वह सुबह आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को पढ़ा रही थी, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई. गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की जानकारी ली और आगे की प्रक्रिया में जुट गई है.







