रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई. इस कैबिनेट की बैठक में कुल 40 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी. इस दौरान मंत्री, विधायक और पूर्व विधायक को बेहतर चिकित्सा सुविधा दिलाने की मंजूरी दी गयी. टाटा मोटर्स जमशेदपुर के सहयोग से इंस्टीच्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च की स्थापना के लिए भी राशि को मंजूरी दी गयी. राज्य के वीआइपी व वीवीआइपी के सरकारी उड़ान को भी मंजूरी दी गयी. (नीचे भी पढ़ें)
कैबिनेट के पारित प्रस्ताव एक नजर में :
★ मानकी मुण्डा छात्रवृत्ति योजना में संशोधन की स्वीकृति दी गई.
★ झारखण्ड राज्य में इंस्टीच्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च की स्थापना हेतु डीपीआर की प्राक्कलित राशि 22,03,31,000 रुपये (बाईस करोड़ तीन लाख इकतीस हजार) रूपये के विरूद्ध भारत सरकार द्वारा अनुदानित राशि 17.00 (सत्रह) करोड़ रुपये के अतिरिक्त शेष देय राशि 5,03,31,000 रुपये (पाँच करोड तीन लाख इकतीस हजार) मात्र में से टाटा मोटर्स जमशेदपुर द्वारा दी गयी सहमति के अनुसार 1,82,00,000 रुपये (एक करोड़ बयासी लाख) मात्र शेष देयता की राशि के फलस्वरूप 3,21,31,000 रुपये (तीन करोड़ इक्कीस लाख इकतीस हजार) मात्र राज्य सरकार द्वारा वहन किए जाने एवं डीपीआर की प्राक्कलित राशि 22,03,31,000 रुपये (बाईस करोड़ तीन लाख इकतीस हजार) मात्र के योजना की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई.
★ रांची के वीमेंस कॉलेज (साईंस ब्लॉक) में अनुसूचित जनजाति की छात्राओं के लिए प्रस्तावित 528 (पांच सौ अट्ठाईस) शय्या के छात्रावास निर्माण योजना के स्थल परिवर्तन एवं नए स्थल पर निर्माण हेतु स्वीकृति दी गई,.
★ सीटीएमआइएस परियोजना के अधीन कार्यरत सिस्टम इंटीग्रेटर मेसर्स टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (टीसीएस) को एक वर्ष 1 अक्तूबर 2025 से 30 सितंबर 2026 तक की अवधि के लिए वित्त नियमावली के नियम-235 के प्रावधानों को नियम 245 के अधीन क्षांत करते हुए मनोनयन के आधार पर अवधि विस्तार हेतु मंत्रिपरिषद् की स्वीकृति दी गई.
★ झारखण्ड राज्य के राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेटों के प्रशिक्षण के दौरान नास्ता भत्ता में वृद्धि की स्वीकृति दी गई.
★ सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका अंतर्गत महिला महाविद्यालय, सारठ, देवघर को सह-शिक्षा (को-एजुकेशन) महाविद्यालय में परिवर्तित कर इसका नाम डिग्री महाविद्यालय, सारठ, देवघर करने की स्वीकृति दी गई. (नीचे भी पढ़ें)
★ गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्गत पत्र भारत की जनगणना 2027-परिपत्र संख्या 7, को अंगीकृत करते हुए झारखण्ड राज्य अंतर्गत राज्य स्तरीय, जिला स्तरीय, नगर निगम एवं चार्ज स्तरीय तकनीकी कर्मियों एवं बहु-कार्य कर्मचारी (एमटीएस) की नियुक्ति आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से करने की स्वीकृति दी गई.
★ राज्य के वीआइपी व वीवीआइपी के सरकारी उड़ान कार्यक्रम हेतु वित्त नियमावली के नियम-235 को शिथिल करते हुए नियम-245 के तहत मनोनयन के आधार पर मेसर्स रेडबर्ड प्राइवेट लिमिटेड नयी दिल्ली से ली जा रही 01 टरबो प्रोप ट्विन इंजिन बी 250/बी-200 जीटी विमान की सेवा को, समान दर एवं शर्तों के साथ, छः (06) माह तक विस्तारित किए जाने हेतु मंत्रिपरिषद की स्वीकृति दी गई.
★ कौशिक मिश्रा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, सम्प्रति निलंबित (मुख्यालय, राँची) की अनिवार्य सेवानिवृति की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई. (नीचे भी पढ़ें)
★ झारखण्ड राज्य समूह ‘घ’ से समूह ‘ग’ (निम्नवर्गीय लिपिक व कनीय सचिवालय सहायक) के पद पर पदोन्नति हेतु सीमित ऑनलाइन प्रतियोगिता परीक्षा नियमावली, 2026″ के गठन की स्वीकृति दी गई.
★ हाईकोर्ट के आदेश पर विमला देवी बनाम झारखण्ड राज्य एवं अन्य में 17 फरवरी 2024 को पारित न्यायादेश एवं कंटेम्प्ट केस विमला देवी बनाम झारखण्ड राज्य एवं अन्य में 3 दिसंबर 2025 को पारित न्यायनिर्णय के आलोक में वादी विमला देवी, पति स्व० राम बिहारी तिवारी, सेवानिवृत लेखा, लिपिक लघु सिंचाई प्रमण्डल, लातेहार के नियमित रूप से की गई सेवा में दैनिक वेतन भोगी के रूप में कार्यरत अवधि को जोड़कर पेंशन प्रदायी सेवा में परिगणित करते हुए सेवानिवृत्ति की तिथि 31.05.2012 से पेंशनादि के भुगतान की स्वीकृति दी गई.
★ हाईकोर्ट के आदेश पर मन्नेलाल कामत बनाम झारखण्ड राज्य एवं अन्य में दिनांक-08.0…







