जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित आदिवासी हो समाज भवन में शनिवार को आदिवासी हो समाज युवा महासभा के जिलाध्यक्ष गोमेया सुंडी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी के तत्वाधान में आयोजित इस बैठक में वर्ष 2023–2024 सत्र के हो क्लास “तुरतुंग” के 13 शिक्षकों को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सर्टिफिकेट व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि, क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रफुल्लाकान्त ने शिक्षकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भाषा, संस्कृति और परंपरा के संरक्षण में इनका योगदान सराहनीय और प्रेरणादायी है. (नीूचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम के उपरांत आगामी सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई. केंद्रीय सरहुल पूजा समिति की ओर से आगामी 21 मार्च को प्रस्तावित सरहुल/बा: शोभायात्रा में समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में, पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर पर्व को भव्य और ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया गया. बैठक में आगामी 29 मार्च को हो समाज भवन, गोलमुरी में दिशुम मागे पोरोब हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय भी लिया गया. (नीूचे भी पढ़ें)

इसी तरह आगामी 4 अप्रैल को वीर शहीद गंगाराम कालुंडिया के शहादत दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें 250 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है. इसके पश्चात आगामी 24 मई को दिल्ली के रामलीला मैदान में जनजाति समागम (डीलिस्टिंग महारैली) में शामिल होने का भी निर्णय लिया गया. (नीूचे भी पढ़ें)

आज की बैठक में केन्द्रीय उपाध्यक्ष सुरा बिरुली, जिला उपाध्यक्ष रवि सवैयां, नरसिंह बिरुली, रायसिंह बिरुआ, डिबार पुर्ती, लालमोहन जामुदा तथा सरस्वती बिरुआ, सुनीता मेलगांडी, सगीता सामड, पोनाइ सवैयां, चैतन्य पुर्ती, मंगल दोंगो, जमुना बोदरा आदि उपस्थित रहे.







