जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद के उपाध्यक्ष (वाइस चेयरमैन) के पद पर अर्चना दुबे की जीत से झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान का वह किला में सेंधमारी भी हो गया है, जिसमें उनको मुसलिम समुदाय के बीच सुल्तान के रुप में जाना जाता था. इस चुनाव में मुसलिम समुदाय के वार्ड सदस्यों ने भी अर्चना दुबे के ही पक्ष में मतदान कर दिया. कुल 22 वार्ड सदस्यों में से 11 सदस्य मुसलिम समुदाय से थे. वहीं, 9 सदस्य हिंदू और 2 सिख समुदाय से जुड़े हुए लोग थे. (नीचे भी पढ़ें)
हिदायतुल्लाह खान के समर्थक इरशाद अंसारी ने वाइस चेयरमैन के लिए नामांकन किया, जिनको सिर्फ तीन वोट ही मिले जबकि राहत हुसैन को कुल दो वोट मिला. वहीं, 11 वोट अकेले अर्चना दुबे को मिला जबकि 6 वोट सुरेश शर्मा लिपु को मिला. इस तरह हिदायतुल्लाह खान के समर्थक इरशाद अंसारी कहीं टिक नहीं पाये. हिदायतुल्लाह खान ने इस रिजल्ट को स्वीकार तो किया, लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि उनके लोगों को पैसे देकर खरीदा गया है. लोगों को काफी पैसे बांटे गये है, जिस कारण अर्चना दुबे जीती है. उन्होंने कहा कि उनको यह पहचान हो गया है कि कौन लोगों ने दगा किया है.




