रांची / जमशेदपुर : कोल्हान सहित पूरे झारखंड में साइक्लोनिक सकुलेशन के कारण मौसम बदला हुआ है. वहीं 18 से 21 तक बारिश और ओलावृष्टि से राहत मिलने वाली नहीं है. 18 मार्च बुधवार को आंशिक बादल छाये रहेंगे तथा उत्तर पश्चिमी (पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार) को छोड़कर शेष जिलों में बारिश का अनुमान है. मंगलवार को गुमला, लातेहार, लोहरदगा, बोकारो, धनबाद, दुमका, पाकुड़, रांची और रामगढ़ जिले में कुछ ही देर बाद मेघ गर्जन, गज्रपात, हल्की वर्षा के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है. इस दौरान तेज आंधी चलने की भी संभावना है. खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गयी है. सुरक्षित स्थान में शरण लें. पेड़ के नीचे या बिजली के खंभों से दूर रहें. (नीचे भी पढे़ं)
बीते 24 घंटे में सबसे अधिकत अधिकतम तापमान डाल्टेनगंज का 38 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान खूंटी का 16.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. सबसे अधिक वर्षा पूर्वी सिंहभूम के गोड़ाबांदा में 37.2 एमएम, धामभूमगढ़ में 13 एमएम और पश्चिम सिंहभूम के मझगांव में 9.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गयी. वहीं जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज किया गया. जमशेदपुर में 2.8 एमएम बरिशा हुई थी. (नीचे भी पढे़ं)
19 – 20 मार्च को इन जिलों में अलर्ट – मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज, लातेहार, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में गरज चमक के साथ बारिश का अनुमान है. इस दौरान हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी.
21 मार्च तक इन जिलों में अलर्ट – वहीं 21 को कई जिलों में आंशिक बादल छाये रहेंगे. वहीं रांची, रामगढ़, चतरा, हजारीबाग, बोकारो, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामतारा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहेबगंज, लोहरदगा, लातेहार, गढ़वा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायेकला खरसावां जिले में बारिश का अनुमान है. इस दौरान हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से चलेगी.




