जमशेदपुर : बर्मामाइन्स मुखी समाज के मुखिया का चुनाव रविवार को काफी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. चुनाव में कुल 1129 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 1112 मत वैध पाये गये, जबकि 17 मत अवैध घोषित कर दिये गए. इस चुनाव में महेश मुखी को कुल 672 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अर्जुन मुखी को 440 मत ही प्राप्त हुए. इस प्रकार महेश मुखी 232 मतों के अंतर से बस्ती के मुखिया चुने गए. (नीचे भी पढ़ें)

विजयी उम्मीदवार का लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया. इस चुनाव को सफल बनाने में मुख्य चुनाव पदाधिकारी हरि मुखी, चुनाव समिति के भास्कर मुखी, शिवशंकर मुखी, शिवराज मुखी,आशीष मुखी, मुकेश मुखी, विजय आनंद, सुनील मुखी देव, जीतेन मुखी, तरुण मुखी, धीरज मुखी व अन्य का बहुमूल्य योगदान रहा.











