जमशेदपुर : सोनारी बुधराम मोहल्ला कमल चौक स्थित उपकार संघ में रविवार को मां कूष्मांडा की विधिवत पूजा अर्चना की गई. उपकार संघ ने बताया कि इस वर्ष 181 जवारा टोकरियां माता रानी के दरबार में स्थापित की गई हैं, जबकि 75 ज्योति कलश प्रज्वलित किये गए हैं. शाम 7 बजे उपकार संघ के पुरोहित सुरेश शर्मा ने संध्या आरती प्रारंभ कराई, जिसमें सोनारी क्षेत्र के श्रद्धालु शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)

इसके बाद उपकार संघ जसगीत भजन मंडली द्वारा माता रानी के दरबार में जसगीत का गायन किया गया. चतुर्थी के अवसर पर माता के दरबार में अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ी साहू समाज से जया साहू, लक्ष्मी साहू, गीतांजलि साहू, सरस्वती साहू एवं अन्य उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

उपकार संघ के अध्यक्ष सतपाल साहू ने बताया कि कल महापंचमी के दिन संध्या 4 बजे से बाना आगमनी का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें लोहार के घर से बाना लाया जाएगा. इसके पश्चात माता रानी का विशेष शृंगार पूजन किया जाएगा और बजरंगबली के विशेष ध्वज को स्थापित किया जाएगा. साथ ही, उपकार संघ क्लब का ध्वजारोहण किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
संध्या साढ़े सात बजे से जसगीत प्रारंभ होंगे. इस महानुष्ठान में अध्यक्ष सतपाल साहू, उपाध्यक्ष उमाशंकर शर्मा, महासचिव विश्वकर्मा वर्मा,सचिव राजीव वर्मा, कोषाध्यक्ष नरेंद्र साहू, सह कोषाध्यक्ष साहिल शर्मा, बालकृष्ण साहू और उपकार संघ के सभी निष्ठावान सदस्य भागीदारी निभा रहे हैं.











