जादूगोड़ा : पोटका से सनत सी व कोवाली मंडल से श्यामल महाकुड़ का नाम मंडल अध्यक्ष के रूप में घोषणा होने के बाद पोटका भाजपा में आज नए मंडल अध्यक्ष के स्वागत के लिए गजब का जोश व उत्साह दिखा. इसको लेकर हाता चौक पर समारोह आयोजित कर नए मंडल अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया व उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान पोटका में नए मंडल अध्यक्ष के स्वागत में पूरे भाजपाई एक मंच पर खड़े दिखे. इस मौके पर भाजपा नेता मनोज राम, होपना माहली, उपेंद्र सिंह सरदार, देवी कुमारी भूमिज, मनोज सरदार, सुदीप्तो डे समेत सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी और मजबूत होगी, जिसका असर अगले विधानसभा चुनाव में पोटका से अगला विधायक भाजपा का होगा. अंत में पार्टी कार्यकर्ताओं ने माना कि 2024 के चुनाव में स्थानीय प्रत्याशी की अनदेखी की वजह से ही पार्टी की हार हुई, जिसे अगले चुनाव में दोहराया नहीं जाएगा व 2029 के चुनाव में यह सीट झामुमो से छीन कर यहां भगवा लहराएगा. अभिनदन समारोह में गणेश सरदार, संतोष भंज, रवींद्रनाथ सरदार, कमल नायक, हीरो सरदार, समीर पानी समेत काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे.



