बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के राजलाबांध गांव में आयोजित हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने श्रद्धा भाव के साथ संकीर्तन में भाग लिया और भगवान के चरणों में मत्था टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की. कार्यक्रम के दौरान पूरा माहौल भक्ति रस में डूबा नजर आया. बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर हरिनाम संकीर्तन में उत्साहपूर्वक भाग लिया. भजन-कीर्तन से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया. डॉ गोस्वामी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने लोगों से ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील भी की. कार्यक्रम के अंत में डॉ गोस्वामी ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया. मौके पर भाजपा नेता चण्डीचरण साव, बाप्तू साव, रंजीत बाला, गौरीशंकर महतो, काजल महाकुड़, राजकुमार कर, कौशिक माईती, कालीपद घोष, यादव पात्र, हेमकांत भूइंया, राजू महतो, रक्षागोबिंद भोक्ता समेत अन्य लोग उपस्थित थे.




