जमशेदपुर : जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति एवं जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों के साथ घाट की स्थिति का अवलोकन किया गया. दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के महासचिव ने विसर्जन घाट में सबसे प्रमुख घाट साकची स्वर्णरेखा घाट की बदहाल तस्वीर से जिला प्रशासन को अवगत कराया. पूजा में महज कुछ ही दिन अवशेष कर गए हैं. अत्यधिक बारिश एवं जलस्तर काफी ज्यादा होने के कारण इस वर्ष घाट की तस्वीर ही बदली हुई नजर आ रही है. जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने भी इस पर चिंता व्यक्त की. (नीचे भी पढ़े)

घाटों पर सुगम पहुंच पथ एवं विसर्जन में प्रयोग में लाने वाली वाहनों को खड़े करने के लिए पर्याप्त एवं सुरक्षित स्थल का निर्माण अभिलंब करवाने की आवश्यकता है. इस पर जिला प्रशासन ने भी सहमति व्यक्त की एवं अभी जो कार्य चल रहा है उसमें तेजी लाने की आवश्यकता है. एसडीएम धालभूम अरनव मिश्रा ने तत्काल विभागीय अधिकारियों निर्देश जारी किया. मुख्य रूप से निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक नगर ललित मीणा, एसडीएम धालभूम अरनव मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक ट्रैफिक नीरज, साकची थाना प्रभारी एवं केंद्रीय समिति के महासचिव आशुतोष सिंह, उपाध्यक्ष गौतम प्रसाद, सचिव शंभू मुखी, सत्येंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे.







