बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के महुली बस स्टैंड के समीप महुली, चंचलदा एवं पाठानडिहा गांव के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने संकीर्तन स्थल पर पहुंचकर भगवान के चरणों में मत्था टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की. (नीचे भी पढ़े)
डॉ गोस्वामी ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण करते हैं और लोगों को आपसी प्रेम, भाईचारा एवं सद्भाव के साथ जोड़ने का कार्य करते हैं. उन्होंने आयोजक समिति एवं स्थानीय ग्रामीणों को परंपरा एवं संस्कृति को जीवंत रखने के लिए आभार व्यक्त किया. इस मौके पर यादव पात्र, समीर सेनापति, जयंत भोक्ता, फल्गु राम सिंह ,चंडी खमराई, अजय गिरी, मनोज महापात्र, रिंकू गिरी,शिवशंकर दास, दीपक सिंह, चित्त सिंह, मंगल भालू, मिर्ज़ा खमराई समेत अन्य उपस्थित थे.



