जमशेदपुर : टाटा स्टील के बियरिंग डिवीजन के टीक्यूएम (टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट) काउंसिल का पुर्नगठन किया गया है. इसके तहत बियरिंग टीक्यूएम काउंसिल के चेयरमैन वाइस प्रेसिडेंट टीक्यूएम, जीएसपी व सप्लाइ चेन पियुष गुप्ता, वैकल्पिक चेयरमैन चीफ कारपोरेट स्ट्रैटेजी व प्लानिंग अनिमेश सिन्हा बनाये गये है. सीनियर मैनेजर फाइनांस एंड एकाउंट बियरिंग डिवीजन सतीश साव को संयोजक बनाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
चीफ इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस अनुराग सक्सेना, चीफ बिजनेस फाइनांस व एनालिटिक्स प्रदीप कुमार बल, चीफ बीपीइ ऑपरेशंस प्रकाश सिंह, चीफ प्रोक्योरमेंट एमआरओ एंड सर्विसेज रजत माधुर, बियरिंग डिवीजन के इआइसी टीवी श्रीनिवास, चीफ टीक्यूएम त्रिप्ति श्रीवास्तव, इआइसी ग्लोबल वायर्स इंडिया विनित सर्राफ, सीएचआरओ इंडिया मैनुफैक्चरिंग जुबिन पेसी पालिया काउंसिल के सदस्य बनाये गये है.



