
चाकुलिया : जमशेदपुर के ग्रामीण चाकुलिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत पूर्णापानी गांव के एक घर में बीती रात में जुआ खेलने के सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने मलय रूही दास के घर से एवं घर के आसपास छापामारी किया. जहां से कुल 13,300 रूपये नगद, 08 पुड़िया पान मसाला, मोटरसाइकिल एवं मोबाइल को जप्त कर थाना लाया गया. पुलिस ने मलय रहीदास उम्र 35, भयंकर बेरा उम्र 33 वर्ष, गोपी द्वाडिया उम्र 26 वर्ष, सुजीत सरदार उम्र 26 वर्ष को गिरफ़्तार किया है. (नीचे देखे पूरी खबर)

इस संबंध मे चाकुलिया थाना कांड संख्या 19/26, धारा -318(2)/318(4) बीएनएस एवं 3/4/11 बंगाल पब्लिक गैंबलिंग एक्ट -1867 दर्ज कर गिरफ्तार चारों अभियुक्तों को न्यायालय में अग्रसारित किया गया. वहीं गिरफ्तार अभियुक्त भयंकर बेरा से पूछताछ एवं इसके निशानदेही पर मलाई रविदास के एक दूसरे घर से विभिन्न प्रकार के विदेशी शराब के कांच के खाली बोतल रखे जाने वाले कार्टून दो बोरा बरामद किया गया है. इस संबंध में चाकुलिया थाना कांड संख्या20/2026 धारा 318,340,348,349,350/3(5)बीएनएस एवं 47(a)47(b),47(d), एक्साईज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है..इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है. कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा आगे भी अवैध शराब की बिक्री और व्यापार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ताकि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और व्यापार पर प्रतिबंध लग सके.



