जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिष्टुपुर से स्कूटी वाहन संख्या जेएच-05 बीएच 8350 को अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर ली गयी थी. जिसको पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में कपाली निवासी शोएब अंसारी उर्फ टाका को गिरफ्तार किया है. साथ ही कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिरसानगर निवासी प्रकाश कुमार सिंह की स्कूटी संख्या जेएच-05 बीएच 8350 की चोरी हो गयी थी. (नीचे भी पढ़े)

इस मामले में प्रकाश सिंह ने बिष्टुपुर थाने में एक मामला दर्ज कराया था. मामले को लेकर सिटी एसपी ने डीएसपी के मार्गदर्शन में बिष्टुपुर थानेदार के नेतृ्त्व में एक टीम का गठन किया. टीम ने सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी संसाधनों के आधार पर घटना में संलिप्त अपराधकर्मियों की पहचान की. टीम के सक्रियता व त्वरित कार्रवाई के फलस्वरुप स्कूटी को बरामद किया. स्कूटी का नंबर प्लेट बदलकर उपयोग में लाया जा रहा था.



