चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की बर्डीकानपुर- कालापाथर पंचायत के बड़ामचाटी गांव में आयोजित हरिनाम संकीर्तन में चाकुलिया भाजपा नेत्री चन्दना मुर्मू शामिल हुईं. उन्होंने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की और क्षेत्र के लोगों के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए कामना की.(नीचे भी पढ़े)
इस दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से संवाद भी किया और सामाजिक एकता तथा आपसी सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया. श्रीमती मुर्मू ने कहा की इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है, बल्कि समाज में एकजुटता भी मजबूत होता है. (नीचे भी पढ़े)
इस मौके पर पार्थो महतो, जयदीप मुर्मू,चंदन महतो, शेखर बेरा, शंकर नाथ, प्रकाश महतो, गौर महतो, तापस महतो समेत अन्य उपस्थित थे.














