गालूडीह: महुलिया पंचायत के उपरडांगा हरि मंदिर में गुरुवार को सुबह से 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन शुरू हुआ. शुक्रवार को हरिनाम संकीर्तन श्रवण करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. गुरुवार को कीर्तन का शुभारंभ गालूडीह रंकिणी मंदिर के संस्थापक सह मुख्य पुजारी विनय दास ने पूजा अर्चना कर करायी. आयोजन समिति के सदस्य रतन गिरि ने बताया कि हरिनाम संकीर्तन के लिए झारखंड और बंगाल से छह कीर्तन मंडली पहुंची है. (नीचे भी पढ़े)
इसमें गिरिधारी कीर्तन संप्रदाय, सुबल दास कीर्तन संप्रदाय, बकुल कुंज कीर्तन कीर्तन संप्रदाय, नियानंद कीर्तन संप्रदाय, गमीडांगा कीर्तन संप्रदाय, मिलनकुंज दारिसाई वरण कीर्तन संप्रदाय कीर्तन मंडली के द्वारा कीर्तन प्रस्तुत किया जा रहा है. शनिवार को महंत विदाई और महाभोग वितरण के साथ कीर्तन का समापन होगा.














