जमशेदपुर : संस्कार भारती की जमशेदपुर महानगर इकाई के तत्वावधान में शुक्रवार, 3 अप्रैल को एक स्मरण सभा का आयोजन हुआ. इसके तहत संस्कार भारती के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मश्री डॉ शैलेंद्र नाथ श्रीवास्तव की स्मृति में अंतर्महाविद्यालय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसका विषय था ‘लोक-दृष्टि में संविधान’. प्रतियोगिता में लगभग 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. (नीचे भी पढ़ें)
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में वरिष्ठ सदस्य कृष्णा सिन्हा, विभाग प्रमुख विजय भूषण एवं रमा सिंह थे. प्रतियोगिता में वर्कर्स कॉलेज की पायल रानी मंडल प्रथम, कोऑपरेटिव कॉलेज के रौशन कुमार द्वितीय एवं ग्रैजुएट कॉलेज की सोनिटा टुडू तृतीय स्थान पर रहे. इनके अलावा राजा डोंगरे, राखी कुमारी, प्रियंका तिवारी, दिशा कुमारी एवं श्रुति कुमारी को प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चुना गया. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई के पुरातन सक्रिय सदस्य नागेश राव, डॉ शकुंतला पाठक, हरि मित्तल को भी अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया. सभागार में 100 से अधिक की संख्या में लोग उपस्थित थे. उपस्थित सभी श्रोताओं ने पद्मश्री डॉ शैलेंद्र नाथ श्रीवास्तव को अपने स्मरण-पुष्प समर्पित किये. (नीचे भी पढ़ें)
डॉ रागिनी भूषण ने बताया कि डॉ शैलेंद्र नाथ श्रीवास्तव पटना विश्वविद्यालय के हिन्दी के प्रोफेसर ही नहीं, बल्कि तिलका मांझी विश्वविद्यालय, भागलपुर के उप कुलपति भी थे. उन्होंने हमेशा युवाओं को प्रेरित किया. वे 12 वर्ष तक संस्कार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे और साहित्य और कला के प्रति अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया. इस अवसर पर संस्कार भारती के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे. इस कार्यक्रम में संस्कार भारती की अध्यक्ष डॉ रागिनी भूषण ने सभी का स्वागत किया. मुख्य रूप से उपाध्यक्ष डॉ मुदिता चंद्रा, संरक्षक डॉ जूही समर्पिता, महामंत्री अरुणा भूषण, मातृशक्ति प्रमुख अनीता सिंह, डॉ पुष्पा कुमारी आदि भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम मे संस्कार भारती के सक्रिय सदस्य विद्या तिवारी, पुष्पांजलि मिश्रा, बबली मीरा, आरती श्रीवास्तव, सुधा गोयल, बलविंदर सिंह, सरिता सिंह, डॉ सुनील नंदवानी, डॉ लक्ष्मी झा आदि की उपस्थिति से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ.














