जादूगोड़ा : यूसिल अनुसूचित जनजाति एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को यूसिल के सीएमडी डॉ कंचम आनंद राव से की मुलाकात की. इस दौरान कंपनी के उपमहाप्रबंधक राकेश कुमार( कार्मिक) द्वारा कमिटी में छेड़छाड़ कर गैर कमेटी मेंबर अनिल टोपनो व मनोज सरदार को बिना कमिटी मेंबर के सहमति पर नाम जोड़े जाने पर आपत्ति दर्ज कराई. इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने यूसिल एसटी कमिटी के उद्देश्यों से अवगत कराया तथा कहा कि तीन महीने में एक बार मीटिंग आयोजित करने का मांग किया गया ताकि कम्पनी के उत्पादन समेत यूसिल एसटी कमिटी की दिक्कतों को साझा कर मामले को सुलझाया जा सके. प्रतिनिधिमंडल में यूसिल के मैनेजर डी हांसदा, सृजन टुडू, दामु नायक, हीरा टुडू, माणिक ज़गबल सिंह, सरदार समेत काफी संख्या में यूसिल एसटी कमिटी के मेंबरों ने हिस्सा लिया.














