जादूगोड़ा : भीषण गर्मी में मुर्गाघुट्ट का ट्रांसफार्मर बीते पांच दिनों से खराब पड़ा हुआ है, जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है. करीबन 200 आबादी बीते सोमवार से मच्छर, पानी की किल्लत व भीषण गर्मी से जूझ रही है व विभागीय अधिकारी मद मस्त है. इस बाबत पीथो मुर्मू बुद्धेश्वर बास्के, शक्ति पदों दास, शिव नाथ दास, देवेंद्र कर्मकार, चरण किस्कू ने कहा कि लाइन के अभाव में पानी दूर से ढोकर लाना पड़ता है. बच्चों की परीक्षा सर पर है. बिजली के अभाव में लोग आदिम युग में जीने को विवश है. इधर बिजली विभाग की सुस्ती से ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है.














