जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र से एक नाबालिग को 10 जिंदा गोलियों के साथ पुलिस ने पकड़ लिया है. टेल्को थाना क्षेत्र के लेबर ब्यूरो के पास से उसको पकड़ा गया है. बताया जाता है कि एक नाबालिग युवक बाइक से लेबर ब्यूरो होकर गुजर रहा था. उसी वक्त टाइगर मोबाइल ने उक्त युवक को पकड़ा और उसकी तलाश ली. इसके बाद पुलिस ने उसके पास से 10 जिंदा गोली बरामद किया. इसके बाद पुलिस उसको पकड़कर सीधे टेल्को थाना ले गयी, जहां उससे पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि किसी आपराधिक गिरोह के लिए गोली पहुंचाने का काम वह नाबालिग युवक कर रहा था. उसकी पहचान को गुप्त रखा गया है और उससे सारी जानकारी पुलिस हासिल करने की कोशिश कर रही है.














