रामगढ़: रामगढ़ जिले के अरगड्डा मोड के समीप हेसला स्थित झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में सोमवार को करीब सुबह 4 बजे फर्नेस में अचानक ब्लास्ट हो गया. इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. इस हादसे मं 9 मजदूर झुलसकर घायल हो गए है. सभी घायलों को तत्काल होप अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर कई मजदूरों की स्थिति गंभीर बनी हुई है.सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद रांची के देवकमल अस्पताल रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार कंपनी के फर्नेस में काम के दौरान अचानक तेज धमाका हुआ, जिनकी चपेट में आने वाले मजदूर गंभीर रुप से झुलस गए. घटना के बाद सभी घायलों को रांची रोड स्थित द होप अस्पताल में भर्ती कराया गया.(नीचे भी पढ़े)
जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, ज्यादातर मजदूर 80-90 फीसदी तक झुलस गए है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए देवकमल अस्पताल रेफर कर दिया गया है. घटना के बाद प्लांट में अफरा- तफरी का माहौल बन गया और कामकाज कुछ देर के लिए ठप हो गया. सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन व पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी है. हलांकि वास्तिवक कारणों को पता जांच के बाद चल पाएगा. घटना के बाद मजदूरों में आक्रोश देखा जा रहा है. लोगों ने प्लांट प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश देते हुए घायलों के समुचित इलाज और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है.














