मनोहरपुर: पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड के सांरडा स्थित बाबुडेरा सीआरपीएफ कोबरा बटालियन कैंप में बीती रात तेज आंधी व बारिश के दौरान एक विशालकाय पेड़ गिर गया. यह पेड़ कैंप परिसर में स्थित एक कमरे के उपर गिरा, जिसकी चपेट में आने से कोबला 210 बटालियन के कांस्टेबल राकेश कुमार की मौत हो गयी. बताया जाता है कि बीता रात करीब एक बजे तेज आंधी व बारिश से कैंप का एक पेड़ उनके अस्थायी कमरे में गिर गया. (नीचे भी पढ़े)
जिससे कमरे में मौजूद राकेश कुमार पेड़ की चपेट में आ गए. जिससे राकेश कुमार को सिर पर गंभीर चोटें आयी. साथी जवानों ने गंभीर रुप से घायल जवान को तत्काल प्राथमिक उपचार किया. इसके बाद बुधवार की सुबह उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया. इसी दौरान रास्ते में भी उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद सुरक्षा बलों में शोक की लहर है. 210 बटालियन के अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम अभियान में बाधा बन रहा है, फिर भी क्षेत्र में सर्च आपरेशन चल रहा है. शहीद जवान के पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव भेजने की प्रक्रिया चल रही है.



