जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के चुनाव और वित्तीय प्रबंधन को लेकर की गई शिकायत पर प्रशासन ने अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है. जमशेदपुर के एसडीओ को मिली रिपोर्ट में पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन जिला अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी के चुने जाने को सही बताया है. इसके अलावख़ संस्था को भी कानूनी तौर पर मान्यता दे दी है. इसको वैद्य ठहराया है. यह जांच कार्यपालक दंडाधिकारी सुदिप्त राज की ओर से की गयी थी. एसडीओ के आदेश पर की गयी जांच में कहा गया हैकि पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन एक पूर्णतः वैधानिक संस्था है. संस्था का बैंक खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 16 मार्च 1998 से संचालित हो रहा है, जिसमें छह जुलाई 2024 तक 28,68,741 रुपये की शेष राशि दर्ज थी. (नीचे भी पढ़ें)
जांच में बताया गया है कि संस्था के नाम से पैन कार्ड भी निर्गत है. जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि विवाद की स्थिति में मुख्य चुनाव अधिकारी का निर्णय ही अंतिम और सर्वमान्य माना गया था. गौरतलब है कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि संस्था को ट्रस्ट में बदलकर उस पर कब्जा करने का प्रयास किया गया है और रुपयों का गबन किया गया है. जांच के दौरान इन आरोपों की पुष्टि के लिए कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया. इसके विपरीत, दस्तावेजों के अवलोकन से यह पाया गया कि अभिषेक अग्रवाल गोल्डी का जिला अध्यक्ष पद पर निर्वाचन पूरी तरह विधि-सम्मत और पारदर्शी तरीके से हुआ था. मुख्य चुनाव पदाधिकारी राजीव अग्रवाल द्वारा समर्पित प्रतिवेदन और समाचार पत्रों में प्रकाशित अधिसूचनाओं ने भी इस प्रक्रिया की को स्पष्टता की पुष्टि की है.














