जमशेदपुर : जमशेदपुर ग्रामीण के भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं दलबल के साथ नारेबाजी करते हुए बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन दिया गया. जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी ने कहा कि अत्यधिक बढ़े हुए बिजली दर, लगातार बिजली कटौती, खराब पड़े ट्रांसफार्मर, सब-स्टेशन और बिजली लाइनों की मरम्मत और रखरखाव, वोल्टेज और पोस्टपेड स्मार्ट मीटर में मनमानी बिल के समस्याओं से उपभोक्ता एवं क्षेत्र के नागरिक त्रस्त है. (नीचे भी पढ़ें)

सरकार एवं विभाग के लापरवाही के कारण भीषण गर्मी में छात्र, बच्चे, मरीज और वृद्ध बेहाल है एवं सुविधा देने के बजाय सरकार केवल अपना खजाना भर रही है. (नीचे भी पढ़ें)

मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन, जिला मंत्री राहुल पांडे, जिला मंत्री रोहित सिंह परमार , जिला मंत्री कृष्ण शर्मा, जिला मंत्री गीता मुर्मू,दीपक दंडपात,विश्वनाथ बेहरा साकेत अग्रवाल डुमरिया मंडल अध्यक्ष दिलीप पांडा, घाटशिला मंडल अध्यक्ष विजय पांडे, जादूगोड़ा मंडल अध्यक्ष तनुश्री, गालूडीह मंडल अध्यक्ष अमरदीप शर्मा, दामपड़ा मंडल अध्यक्ष संजय महाकुड मुसबनी मंडल अध्यक्ष जयंत घोष ,मंटू प्रजापति बसंत मदीना ,सुजन मान्ना, चंचल दास, सुबोध सिंह, सरोज दत्त, सुमित सिंह, राजा राम महतो ,बृजेश सिंह बापी दास,रवीना सिंह, सिद्धार्थ रॉय, हीरा महतो नरेश महतो राहुल राउत समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.














