जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो के ओलीडीह ओपी अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर 5 स्थित टावर मैदान के पास एक लड़का अवैध हथियार लेकर घूम रहा है तथा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने प्रयास में इधरउधर वितरण कर रहा है. उसकी संदिग्ध स्थिति को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई के लिए डीएसपी नगर के निर्देशन पर पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. (नीचे भी पढ़े)

टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शंकोसाई रोड नंबर 5 स्थित टावर मैदान को चारों ओर से घेराबंदी कर युवक को धर दबोचा. तलाशी लेने पर युवके पास एक देशी कट्टा बरामद किया गया. गिरफ्तार युवक ने बताया कि बिगत दिन शाम को शराब पीने के दौरान दोस्तों के बीच कुछ अनबन हुई थी. उसका का बदला लेने के लिए वह हथियार लेकर घूम रहा था. पुलिस कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया है.



