गालूडीह : बड़ाखुर्शी पंचायत के बिरहिगोड़ा हरि मंदिर में सोमवार सुबह से अष्ट प्रहरी हरिनाम संकीर्तन शुरू हुआ. कीर्तन का शुभारंभ नवकुंज मंदिर के पुजारी सुखदेव दास और अभिषेक दास ने पूजा-अर्चना कर कराया. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि हरिनाम संकीर्तन के लिए झारखंड और बंगाल से छह कीर्तन मंडलियां पहुंची हैं. कीर्तन मंडलियों के द्वारा दिनरात अटूट हरिनाम संकीर्तन प्रस्तुत किया जा रहा है. वहीं, रात को कीर्तन देखने आसपास के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी. मंगलवार को दधि उत्सव और महाभोग वितरण के साथ कीर्तन संपन्न होगा.



