रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर: चक्रधरपुर में जनता रेल आंदोलन को लेकर बुधवार को स्थानीय वन विश्रामगृह में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में क्षेत्र की रेल सेवाओं से जुड़ी समस्याओं, जनसुविधाओं की कमी तथा आंदोलन को व्यापक रूप देने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान आंदोलन से जुड़े सदस्यों ने कहा कि रेल सुविधाओं में सुधार और स्थानीय जनता की मांगों को लेकर एकजुट होकर आवाज उठाना जरूरी है. आगामी दिनों में आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने, अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने तथा जनसमर्थन बढ़ाने पर जोर दिया गया.बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अगली बैठक 27 अप्रैल को शाम 5 बजे वन विश्रामगृह, चक्रधरपुर में आयोजित की जाएगी. (नीचे भी पढ़े)

इस बैठक में आंदोलन की एक समन्वय समिति का गठन किया जाएगा, जो आंदोलन की दिशा और रणनीति तय करेगी तथा विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन करेगी. इसके अलावा प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की तिथि पर भी अंतिम निर्णय बैठक में लिया जाएगा. सदस्यों ने कहा कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से चलाया जाएगा, ताकि प्रशासन और रेलवे का ध्यान जनता की समस्याओं की ओर आकर्षित किया जा सके. बैठक में बड़ी संख्या में आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे. इस मौके पर राम लाल मुंडा, विजय सुम्बरुई, संतोष मुंडा, पप्पू प्रसाद, सन्नी खान, अनवर जेनिस, विक्रम सिंह, शहनाज आलम, मो. अशरफ, दिनेश जेना, बैरम खान, प्रदीप महतो, धीरज महतो, मोहम्मद शाहबुदीन, मुचिराय माहली, मंगल सरदार, दामू बारला, तुरी कोड़ाह, विशाल मुंडा, वीरेंद्र राय, पंकज बांकिरा, अर्जुन मुंडा, हरि शर्मा, जय कुमार, मजहर शमसी एवं गुलजार अहमद सहित कई लोग मौजूद रहे.बैठक में मौजूद लोगों ने विश्वास जताया कि एकजुट प्रयासों से आंदोलन को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र की रेल समस्याओं का समाधान संभव हो सकेगा.











