जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो जवाहर नगर रोड नंबर 15 स्थित नेशनल हाईवे 33 टेलीफोन एक्सचेंज के बगल में अचानक आग लग गयी. लकड़ी टाल में आग लगने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते उसने पूरे टाल को अपनी चपेट में ले लिया. इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश लगातार की. पानी के टैंकर और दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए पूरी मेहनत करते नजर आये. (नीचे भी पढे़ं)
घंटो मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक अनुमान के मुताबिक यह शॉर्ट सर्किट या लापरवाही की वजह से हो सकती है. अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन लकड़ी का टाल होने की वजह से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है.














