
बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुरिया में गुरूवार को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है. मध्य विद्यालय के मुख्य द्वार पर लगे ताला में कुछ शरारती तत्वों ने एमसील भरकर जाम कर दिया है. वहीं मुख्य द्वार के पास शराब पीकर शराब की बोतल को फेंक दिया है. गुरूवार की सुबह विद्यालय खोलने पहुंचे शिक्षकों ने यह मंजर देख इसकी सूचना पंचायत के मुखिया राम मुर्मु को दी. (नीचे भी पढ़े)

सूचना पाकर मुखिया विद्यालय पहुंचकर मामले की जानकारी ली और बड़शोल पुलिस को सूचित कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है. मौके पर मुखिया श्री मुर्मू ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा ऐसा कर क्षेत्र में शिक्षा के माहौल को बिगाड़ने का काम कर रहे हैं जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. श्री मुर्मू ने कहा कि विद्यालय के आस पास दर्जनों शराब की खाली बोतल पड़ी हुई है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग किया है कि क्षेत्र पुलिस गश्ती बढ़ाई जाएं ताकि ऐसी घटना दोबारा ना हो.















