जमशेदपुर : टाटा स्टील ने टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (टीपीआरइएल) की शत प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी टीपी आदर्श लिमिटेड (टीपीएएल) की 26 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया है. टाटा स्टील की बोर्ड बैठक में इसको मंजूरी दे दी गयी थी. टाटा स्टील ने 59,00,000 इक्वीटी शेयर का अधिग्रहण 10 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से किया है, जिस पर कंपनी टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड को 5 करोड़ 90 लाख रुपये का भुगतान करेगी. इसके बाद टाटा स्टील की अप्रत्यक्ष सहयोगी कंपनी के तौर पर टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड जाना जायेगा. इसकी जानकारी कंपनी की ओर से बीएसइ और एनएसइ को दी गयी रिपोर्ट में दी गयी है.













