जमशेदपुर : डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन साहित्यिक क्लब के छात्र-छात्राओं ने विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर सोनारी के बालीचेला स्थित आरएमएस स्कूल में “शेक्सपियरियन एरा” नामक कार्यक्रम का आयोजन किया. इस अवसर पर बीएड के विद्यार्थियों ने मर्चेंट ऑफ वेनिस पर आधारित एक आकर्षक नाटक (स्किट) प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने सराहा. साथ ही, विद्यालय के कक्षा 9,10 व 11 के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक रैम्प वॉक तथा बुक रिव्यू प्रतियोगिता में भाग लिया. निर्णायक मंडल में लोयोला स्कूल की शिक्षिका रितु अस्थाना और तारापोर अग्रिको स्कूल की शिक्षिका सुवर्णा चौधरी थीं. (नीचे भी पढ़ें)
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राजस्थान मैत्री संघ की बबिता केडिया ने कार्यक्रम में बच्चों को बहुत प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चे पुस्तकों का महत्व समझते हैं. आरएमएस बालीचेला स्कूल की प्राचार्या प्रतिमा सिन्हा ने डीबीएमएस कॉलेज के बी एड छात्रों का आभार जताते हुए कहा कि शेक्सपियर के नाटकों के मंचन से, उनके पात्रों से रूबरू होकर छात्रों ने कक्षा से ज्यादा इस आयोजन से सीखा है. डीबीएमएस कॉलेज की एसिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मीनाक्षी चौधरी ने कार्यक्रम का संयोजन किया. (नीचे भी पढ़ें)
पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें विशाखा को तृतीय स्थान, आरुष पुष्कर को द्वितीय एवं डॉली पात्रा को प्रथम स्थान मिला. रैम्प वॉक में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें विशाखा कुमारी को तृतीय स्थान, श्वेता सिंह को द्वितीय स्थान तथा तोशी राज वर्मा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ. सभी प्रतिभागियों को डीबीएमएस कॉलेज की ऑओर से प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किया गया. इस अवसर पर आरएमएस स्कूल प्रबंधक समिति के सदस्य व शिक्षक उपस्थित रहे. वंदना जैन, नंदिता सिन्हा, ऋतु अस्थाना, सुवर्णा चौधरी ममता श्रीवास्तव, रश्मि आदि शिक्षाविदों के अलावा बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे.



