जमशेदपुर : जमशेदपुर के केपीएस मानगो का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन गुरुवार को स्कूल प्रांगण में संपन्न हुआ. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता मौजूद थी. सम्मानित अतिथि के रूप में मनोरमा नायर (अध्यक्ष) शरत चंद्रन (निदेशक), श्रीकांत नायर (निदेशक) रचना नायर (शैक्षिण निदेशक), लक्ष्मी आर (शैक्षिण निदेशक), शांता वैद्यनाथन (सहायक निदेशक एवं संस्थापक प्राचार्या, केपीएस कदमा) सोम रघुनाथ, अफसां खान, डी सोनाली, मुख्तार आलम खान, शहबाज खान, साजित एसरार, माशूक बक्श, शर्मिला मुखर्जी व रश्मि सिन्हा व अन्य लोग मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम के दौरान कक्षा नर्सरी से लेकर 11वीं तक के छात्रों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छात्रों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. धन्यवाद ज्ञापन स्कूल की प्राचार्या रूपा घोष ने किया.




