जमशेदपुर : झारखंड राज्य बार काउंसिल के चुनाव में जमशेदपुर के लोकप्रिय एवं वरीय अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ला ने लगातार तीसरी बार जीत प्राप्त करके इतिहास रच दिया है. एलिमिनेशन राउंड में उन्होंने गुरुवार को उन्होंने बेंचमार्क 676.55 को क्रॉस कर लिया है. अभी और तीन का एलिमिनेशन होना है और ऐसे में रिकॉर्ड मतों की प्रति होनी ही है. राजेश कुमार शुक्ला की जीत पर वरीय अधिवक्ता टीएन ओझा, रामजीत पांडेय, अक्षय झा, मिथलेश सिंह गौतम, कुलविंदर सिंह ने उन्हें बधाई दी है. (नीचे भी पढ़ें)
चुनावी टीम के महत्वपूर्ण स्तंभ अक्षय झा के अनुसार जीत का आंकड़ा रिकॉर्ड बनाएगा. उनके अनुसार झारखंड हाई कोर्ट एवं विभिन्न बार एसोसिएशन में प्रचार अभियान के दौरान ही जो स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा था. उसी ने तय कर दिया था कि राजेश कुमार शुक्ला तीसरी बार विजय श्री प्राप्त करेंगे. इससे पहले अनिल तिवारी को जीत मिली थी, जिनका स्वागत किया गया.




