जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो के आजादनगर थाना अंतर्गत बागानशाही रोड नंबर 7 में
रंगदारी नहीं देने के कारण एक चाय दुकान चालक मो. नईम अंसारी के साथ न सिर्फ मारपीट की गई बल्कि उसकी दुकान में तोड़फोड़ भी की गई.पीड़ित के बड़े भाई का आरोप है कि पिछले कई महीनों से नौशाद नामक युवक जो अक्सर नशे की हालत में रहता हैं दुकान पर आकर 100-200 रुपये की रंगदारी मांगता है. शुक्रवार सुबह भी जब नईम ने पैसे देने से मना किया तो नौशाद अपने 6-7 साथियों के साथ वहां पहुंचा और दुकान में जमकर तोड़फोड़ की. इस दौरान नईम के साथ मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आई.(नीचे भी पढ़े)
घटना के बाद मामला आजादनगर थाना पहुंचा जहां पीड़ित पक्ष ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. विदित हो कि नईम अंसारी छोटी सी चाय दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते है, यहीं उनका सहारा है.बढ़ती रंगदारी और नशाखोरी की घटनाओं पर सख्त अब कार्रवाई की जरूरत है ताकि ऐसे मामलों पर लगाम लगाई जा सके और आम लोगों को सुरक्षा मिल सके.











