जमशेदपुर : जमशेदपुर में शुक्रवार को एक बार फिर जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा है. इस संदर्भ में अध्यक्ष हरविंदर सिंह मन्टू ने बताया कि वे लोग शहर में दुकानों का संचालन कर अपने परिवार का भरण पोषण करते आ रहे है. इलके बदले उन्हें सभी नियमों का पालन भी करते आ रहे है. साथ ही निर्धारित किराया का भुगतान भी करते आ रहे है. परंतु अचानक जमशेदपुर अक्षेस ने दुबारा किराया वृद्धि कर दिया. इसका उन्होंने विरोध किया. उन्होंने कहा कि पूर्व में अप्रत्याशित किराया वृद्धि का विरोध हुआ था, जिस पर संज्ञान लेते हुए तत्कालीन उपायुक्त द्वारा एक जांच कमिटी बनायी गयी थी, जिसमें सभी बाजारों से प्रतिनिधिमंडल को शामिल किया गया था, जिसके पश्चात किराया वृद्धि में रोक रोक लगायी गयी थी. (नीचे भी पढे़ं)
परंतु वर्तमान में एक बार फिर दुकानदारों को बिना पहले सूचना दिये पुन: किराया वृद्धि कर दिया गया है, जिसका विरोध किया जा रहा है. उन्होंने उपायुक्त से मांग की है कि किराया वृद्धि के निर्णय को अविलंब वापस लिया जाये या पुनर्विचार कर एवं बाजार प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित कर तर्क संगत एवं व्यवहारिक समाधान निकाला जाये. ज्ञापन सौंपने में जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन पूर्वी सिंहभूम के महासचिव नसीम अंसारी, संजय कुमार सिंह, एम सिंह, राज कुमार, दुर्गा दास, निखिल देव, राम जन सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.











