चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 में विगत कई दिनों से पेयजल संकट गहरा गया है. पेयजल व्यवस्था ठप होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पानी की किल्लत के कारण लोगों का जीवन प्रभावित हो गया है और लोगों में नपं पदाधिकारियों के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है. (नीचे भी पढ़े)
वार्ड पार्षद तबस्सुम आरा ने इस समस्या को लेकर नपं प्रशासक के नाम ज्ञापन सौंपकर कहा है कि यदि जल्द से जल्द वार्ड क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो 27 अप्रैल को नपं कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा. उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि विगत 18 माह से वार्ड संख्या 9 में पेयजल समस्या बनी हुई है. इस दौरान कई बार मौखिक और लिखित शिकायतें भी की गई है लेकिन अबतक कोई ठोस पहल नहीं की गई है जिससे लोगों में दिन प्रतिदिन आक्रोश बढ़ता जा रहा है.











