जमशेदपुर : झारखंड लोकसेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा 2024 का आयोजन रविवार को होना है. इसके लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. इसे लेकर जमशेदपुर में रविवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. इस दौरान अपराह्न 12 बजे से संध्या 6 बजे तक बसों को छोड़कर सभी प्रकार की भारी वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. यानी शहर में उस दौरान भारी वाहनों को लेकर नो एंट्री लगायी गयी है. यह आदेश ट्रैफिक डीएसपी, एसएसपी और उपायुक्त से संयुक्त तत्वाधान में पुलिस उपाधीक्षक यातायात कार्यालय से जारी किया गया है.











