जमशेदपुर: जमशेदपुर से सटे सरायकेला- खरसावां जिले स्थित कपाली फैजान अबू बकर मस्जिद के सामने एक घर में सुबह-सुबह चोरी की घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार रात में पूरा परिवार घर में सो रहा था. इसी दौरान चोर ने मौके का फायदा उठाकर घर में घुसकर सुबह करीब 4 बजे सामान चोरी कर लिया.घर से दो मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, चार्जर समेत कई सामान गायब हैं. इस घटना के बाद परिवार के बीच हड़कंप मच गया.(नीचे भी पढ़े)
पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि पास में रहने वाला एक युवक इस चोरी की घटना में शामिल हो सकता है. उनका कहना है कि वह युवक अक्सर नशे की हालत में रहता है और इससे पहले भी इसी घर में चोरी कर चुका है.घटना की जानकारी परिवार द्वारा कपाली ओपी में दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.




