• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, June 4, 2026
39 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur laxmi narayan mahayagya : गोलमुरी में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के पांचवें दिन उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, यज्ञ हवन, संगीतमय प्रवचन और भजनों से वातावरण हुआ भक्तिमय

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी क्षेत्र अंतर्गत न्यू केबुल टाउन में परमश्रद्धेय गुरुदेव श्री श्री 108 जय मंगला बाबा के सानिध्य में आयोजित नौ दिवसीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के पांचवें दिन सोमवार को सुबह से ही यज्ञशाला में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और पूरा क्षेत्र वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन तथा जयघोष से भक्तिमय बना रहा. पंचकुंडीय यज्ञशाला में बनारस से पधारे यज्ञाचार्य पंडित लाल मोहन शास्त्री के नेतृत्व में 21 सदस्यीय आचार्यों की टोली ने विधि-विधानपूर्वक वैदिक अनुष्ठान संपन्न कराया. (नीचे देखे पूरी खबर)

ADVERTISEMENT

वैदिक परंपरा के अनुरूप दैनिक पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश पूजन एवं वेदी पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं की सहभागिता से हवन अनुष्ठान सम्पन्न हुआ. यज्ञशाला में उपस्थित श्रद्धालुओं ने समाज और राष्ट्र के सुख-शांति, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की. महिला श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला की परिक्रमा कर मंगलमय जीवन और पारिवारिक सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा. संध्याकाल में बनारस से पधारे कथावाचक डॉ. मनोज मिश्रा दाऊजी, बक्सर से आए हलचल बाबा ने प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया. कथा के दौरान सुंदरकांड के विभिन्न प्रसंगों, शिवचर्चा की महिमा और आदर्श जीवन मूल्यों पर आधारित प्रसंगों का प्रभावशाली वर्णन किया गया. (नीचे देखे पूरी खबर)

कथाव्यासों ने श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार और सदाचार के पथ पर चलने का संदेश दिया. वहीं, भजन गायक एवं मानस प्रचारक पंडित अभिषेक पाठक ने मधुर भक्ति भजनों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. पंडित अभिषेक पाठक एवं उनके भजन मंडली ने एक से बढ़कर एक भक्ति भजनों के माध्यम से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया. इस दौरान भजनों पर श्रद्धालु झुमते नजर आए. कथाव्यासों के मुखारविंद से निकले भक्ति गीतों और मधुर भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे. पूरा पंडाल ‘जय श्रीराम’, ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय श्री लक्ष्मीनारायण’ के जयघोष से गुंजायमान रहा. बनारस से पधारे कथावाचक मनोज मिश्रा दाऊजी ने प्रवचन में श्री रामचरितमानस की बहुमुखी विशेषताओं का वर्णन करते हुए बताया कि रामचरितमानस एक ऐसी प्रयोगशाला है, जिसका वास्तविक लाभ तभी प्राप्त होता है जब उसके आदर्शों और शिक्षा को जीवन में उतारा जाए. (नीचे देखे पूरी खबर)

जब मनुष्य रामचरितमानस के सिद्धांतों का व्यवहारिक प्रयोग अपने जीवन में करता है, तभी उसके जीवन का सच्चा कल्याण संभव होता है. श्रीरामचरितमानस हमें जीवन के प्रत्येक संबंध की मर्यादा और व्यवहार की शुद्धता का पाठ पढ़ाती है. परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति कैसा आचरण होना चाहिए, किसके साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए. महायज्ञ में पूर्व मंत्री सह भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी, पूर्व डीएसपी कमल किशोर, कांग्रेस नेता संजीव श्रीवास्तव, जम्बू अखाड़ा के संरक्षक बंटी सिंह, भाजपा नेता सतवीर सिंह सोमू, पूर्व ट्रैफिक डीएसपी अशोक कुमार, भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक, जुगुन पांडेय समेत अनेक गणमान्यजन शामिल रहे. कार्यक्रम में मंच संचालन आयोजन समिति के सदस्य प्रेम झा ने किया. कथा समापन के पश्चात हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक महाप्रसाद ग्रहण किया. इस दौरान लक्ष्मीनारायण महायज्ञ समिति के मुख्य संयोजक अनिल ठाकुर, संयोजक शिवशंकर सिंह, बिपिन झा, बिट्टू तिवारी, जम्मू वाले बाबा, नीरज सिंह, संजय सिंह, राजेश सिंह, महेश शर्मा, हरेराम यादव, प्रेम झा, लाल बाबू यादव, नीरज सिंह, महेश शर्मा, अवधेश सिंह, सत्येंद्रनाथ सिंह, अजय तिवारी, गोपाल शर्मा, पप्पू यादव, सन्नी सिंह चौहान, नीरज मिश्रा, अनिल सिंह, देबाशीष झा, त्रिभुवन प्रसाद सिंह, सुरेश दास, अजय लाला समेत समिति के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा.

Team Sharp Bharat

Team Sharp Bharat

Related Posts

jamshedpur rural snake bite: सर्पदंश से बहरागोड़ा के युवक की मौत, बारीपदा अस्पताल में चल रहा था इलाज
खबर

jamshedpur rural snake bite: सर्पदंश से बहरागोड़ा के युवक की मौत, बारीपदा अस्पताल में चल रहा था इलाज

June 4, 2026
jamshedpur rural- बहरागोड़ा व चाकुलिया बना अवैध लॉटरी बिक्री का केन्द्र,  धड़ल्ले से चल रहा है धंधा, बेरोजगार युवक हो रहें हैं बर्बाद
खबर

jamshedpur rural- बहरागोड़ा व चाकुलिया बना अवैध लॉटरी बिक्री का केन्द्र, धड़ल्ले से चल रहा है धंधा, बेरोजगार युवक हो रहें हैं बर्बाद

June 4, 2026
Muzaffarpur hospital fire- मुजफ्फरपुर के प्राइवेट अस्पताल में लगी आग, 4 मरीजों की मौत, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
खबर

Muzaffarpur hospital fire- मुजफ्फरपुर के प्राइवेट अस्पताल में लगी आग, 4 मरीजों की मौत, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

June 4, 2026
Next Post
Tata steel two committee : टाटा स्टील के एमडी ने किया दो कमिटी में बदलाव, सेफ्टी एपेक्स काउंसिल में इनको मिली जगह

Tata steel two committee : टाटा स्टील के एमडी ने किया दो कमिटी में बदलाव, सेफ्टी एपेक्स काउंसिल में इनको मिली जगह

Tata steel employment : टाटा स्टील में निकला मेडिकल ऑफिसर की बहाली, यह है पैमाना

Horoscope Know Your Day Tuesday 28th April 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 28 अप्रैल 2026

Horoscope Know Your Day Tuesday 28th April 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 28 अप्रैल 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग शुक्रवार को, कमेटी मेंबरों ने टॉप थ्री के खिलाफ खोला मोर्चा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur rural snake bite: सर्पदंश से बहरागोड़ा के युवक की मौत, बारीपदा अस्पताल में चल रहा था इलाज

jamshedpur rural- बहरागोड़ा व चाकुलिया बना अवैध लॉटरी बिक्री का केन्द्र, धड़ल्ले से चल रहा है धंधा, बेरोजगार युवक हो रहें हैं बर्बाद

Muzaffarpur hospital fire- मुजफ्फरपुर के प्राइवेट अस्पताल में लगी आग, 4 मरीजों की मौत, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

Jamshedpur rural police action- चाकुलिया की नाबालिग लड़की को भगाने वाला युवक खड़गपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल

west singhbhum cm clean school award- मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार में पश्चिमी सिंहभूम के 5 विद्यालयों ने लहराया परचम, उपायुक्त ने उत्कृष्ट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को किया सम्मानित, राज्य स्तर पर मिलेंगे लाखों रुपये के पुरस्कार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural snake bite: सर्पदंश से बहरागोड़ा के युवक की मौत, बारीपदा अस्पताल में चल रहा था इलाज

jamshedpur rural- बहरागोड़ा व चाकुलिया बना अवैध लॉटरी बिक्री का केन्द्र, धड़ल्ले से चल रहा है धंधा, बेरोजगार युवक हो रहें हैं बर्बाद

Muzaffarpur hospital fire- मुजफ्फरपुर के प्राइवेट अस्पताल में लगी आग, 4 मरीजों की मौत, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

Jamshedpur rural police action- चाकुलिया की नाबालिग लड़की को भगाने वाला युवक खड़गपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल

west singhbhum cm clean school award- मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार में पश्चिमी सिंहभूम के 5 विद्यालयों ने लहराया परचम, उपायुक्त ने उत्कृष्ट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को किया सम्मानित, राज्य स्तर पर मिलेंगे लाखों रुपये के पुरस्कार

Jamshedpur rural – चाकुलिया के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन शुरू, उमड़ी भक्तों की भीड़

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News