जमशेदपुर : टाटा स्टील में दो नयी कमेटी का गठन किया गया है. बियरिंग डिवीजन के टीक्यूएम काउंसिल और एपेक्स सेफ्टी काउंसिल का गठन किया गया है. इसको लेकर अलग अलग सरकुलर जारी किया गया है. टाटा स्टील के एपेक्स सेफ्टी काउंसिल का नये सिरे से गठन किया गया है. इसका चेयरपर्सन टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवई नरेंद्रन बनाये गये है जबकि सचिव चीफ सेफ्टी नीरज कुमार सिन्हा होंगे. इसमें सदस्य चीफ सेफ्टी रॉ मैटेरियल अगम कुमार, वीपी इंजीनियरिंग अक्षय खुल्लर, वीपी मार्केटिंग एंड सेल्स आशीष अनुपम, चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल, वीपी ऑपरेशन जमशेदपुर चैतन्य भानु, वीपी कारपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदर रामम, पीइओ देबाशीष चौधरी, चीफ इंफारमेश़ ऑफिसर जयंता बनर्जी, चीफ इंफारमेशन ऑफिसर (डेजिगनेट) मनीष गर्ग, वीपी जीएसपी व बिजनेस एक्सीलेंस पीयुष गुप्ता, वीपी सप्लाइ चैन प्रभात कुमार, वीपी एसेट प्रोबाल घोष, वीपी सेफ्टी राजीव मंगल, चीफ सेफ्टी रविशंकर मिश्रा, वीपी रॉ मैटेरियल संदीप कुमार, वीपी टेक्नॉलॉजी सुबोध पांडेय, वीपी मेरामंडली सुधीर कुमार मेहता, वीपी ऑपरेशन डाउनस्ट्रीम उज्जवल चक्रवर्ती, वीपी कलिंगानगर उत्तम सिंह, चीफ सेफ्टी ओडिशा विलास गायकवाड़ बनाये गये है. यूनियन की ओर से टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, टाटा स्टील कलिंगानगर यूनियन के अध्यक्ष रबींद्र कुमार जामुदा, महासचिव जगबंधु मोहंता और टाटा सटील थाइलैंड के सीइओ व प्रेसिडेंट अनुराग पांडेय को बनाया गया है. (नीचे देखे पूरी खबर)
दूसरी ओर, टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने बियरिंग डिवीजन टीक्यूएम काउंसिल का भी पुर्नगठन किया गया है. इसके चेयरमैन कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट मार्केटिंग एंड सेल्स आशीष अनुपम बनाये गये है. वहीं, वैकल्पिक चेयरमैन चीफ कारपोरेट स्ट्रैटेजी एंड प्लानिंग अनिमेश सिन्हा होंगे. संयोजक सीनियर एरिया मैनेजर फाइनांस एंड एकाउंट सतीश साव को बनाया गया है. इसके अलावा चीफ इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस अनुराग सक्सेना, सीओएमएस मनीष जायसवाल, चीफ बिजनेस फाइनांस प्रदीप कुमार बल, चीफ बीपीइ ऑपरेशन प्रकाश सिंह, चीफ प्रोक्योरमेंट रजद मधुर, बियरिंग डिवीजन के इआइसी टीवी श्रीनिवास, चीफ टीक्यूएम तृप्ति श्रीवास्तव और सीएचआरओ इंडिया जुबिन पेसी पालिया को सदस्य मनोनित किया गया है.





