रामगोपाल जेना,चाईबासा:पश्चिमी सिंहभूम जिला के हाटगम्हरिया प्रखंड में पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी सालखु हेम्ब्रम के आकस्मिक निधन पर चाईबासा समाहरणालय के प्रथम तल पर जिला उपायुक्त के नेतृत्व में शोकसभा का आयोजन किया गया.इस दौरान उपस्थित जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन रखा तथा उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान गमगीन का माहौल रहा.(नीचे भी पढ़े)

बताया गया कि श्री हेम्ब्रम झारखंड सेवा के छठे बैच के प्रशासनिक पदाधिकारी थे और वर्तमान में हाटगम्हरिया प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थे. अपने कार्यकाल में वे कर्तव्यनिष्ठ, सरल एवं समर्पित अधिकारी के रूप में पहचाने जाते थे.ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल दें.







